छठ महापर्व भारतीय सामाजिक समरसता और सभी जातियों के सामूहिक श्रम का जीवंत प्रतीक है। इस पर्व में कुम्हार के मिट्टी के दीये और बर्तन, डोमराज के बांस के सूप और दउरे, नाई की सेवा, धोबी का श्रम, खटिक समुदाय का योगदान, किसान की उपज, माली के फूल और असंख्य समुदायों की भागीदारी मिलकर आस्था की परंपरा को पूर्णता देते हैं। यह पर्व सिखाता है कि समाज किसी एक जाति से नहीं, बल्कि सभी जातियों, समुदायों और उनके पारस्परिक सहयोग से बनता है। जातिवादियों को समझना चाहिए कि जिस समाज में हर समुदाय का श्रम और योगदान अनिवार्य है, वहां किसी को छोटा-बड़ा समझने का अहंकार सामाजिक अज्ञानता है। भारतीय जाति-व्यवस्था की ऊंच-नीच और छुआछूत जैसी कुरीतियां अस्वीकार्य हैं, लेकिन सामाजिक सहयोग, पारस्परिक निर्भरता और श्रम की प्रतिष्ठा की परंपराओं को समझना भी उतना ही आवश्यक है। छठ का संदेश स्पष्ट है ,जाति के आधार पर श्रेष्ठता नहीं, हर श्रम का सम्मान भेदभाव नहीं, सहभागिता ,विभाजन नहीं, समरसता। सूर्यदेव महाराज का प्रकाश सबके लिए समान है, गंगा माई का जल सबके लिए समान है और छठी मैया की आराधना में सबकी आस्था समान है। यही भारत की लोकसंस्कृति है, यही सामाजिक एकता की शक्ति है। जय छठी मैया! जय सामाजिक समरसता!
Join the conversation on Fifefy
Reply, react, or give this post one of your five daily Hi-Fives.
