अपने जिंदगी में कभी स्कूल का मुंह नहीं देखा है फिर भी आप किताब लिख सकते हैं बशर्ते आप दुनिया के सबसे भ्रष्ट परिवार के सदस्य हो सोनिया गांधी की नई किताब पढ़कर लगता है कि इतिहास लिखने से पहले कम से कम इतिहास की तारीखें तो देख लेनी चाहिए थीं! 😂 एक के बाद एक ऐसी गलतियाँ सामने आ रही हैं कि अब सवाल किताब की विश्वसनीयता पर ही उठने लगा है. अन्ना आंदोलन 2012 में नहीं, 2011 में हुआ था. RSS की स्थापना 1921 में नहीं, 1925 में हुई थी. अहमद पटेल का निधन 2022 में नहीं, बल्कि 25 नवंबर 2020 को हुआ था और गोधरा में चार डिब्बे नहीं, S-6 कोच जलाया गया था. लेकिन सबसे गंभीर मामला 1984 के सिख नरसंहार और सेना की तैनाती के घटनाक्रम का है. किताब में जनरल वैद्य और सेना की तैनाती को लेकर जो कहानी पेश की गई है, वह मिश्रा आयोग के रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती. आयोग के मुताबिक दिल्ली में हजारों सैनिक मौजूद थे, लेकिन उन्हें समय पर तैनात करने में नागरिक प्रशासन नाकाम रहा. यह देरी महज प्रशासनिक चूक नहीं थी, इसकी कीमत हजारों निर्दोष लोगों ने अपनी जान देकर चुकाई. और राजीव गांधी का वह बयान — "जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है" — इतिहास के पन्नों से मिटाया नहीं जा सकता. सवाल यह नहीं कि किसी किताब में एक-दो तथ्यात्मक गलतियाँ कैसे हो गईं. सवाल यह है कि जिस परिवार का राजनीतिक इतिहास देश के इतने निर्णायक और संवेदनशील घटनाक्रमों से जुड़ा रहा हो, उसकी ओर से लिखी गई किताब में इतिहास के साथ इतनी लापरवाही कैसे हो सकती है? आत्मकथा लिखना अलग बात है, लेकिन तथ्यों को अपनी सुविधा के मुताबिक मोड़कर पारिवारिक छवि चमकाना अलग. इतिहास को संपादित करके विरासत साफ नहीं की जा सकती और गलत तारीखें लिखकर सच को बदला नहीं जा सकता. अब समझ आया कि राहुल गांधी की ऐतिहासिक समझ और ज्ञान का स्रोत क्या है! 😂
Join the conversation on Fifefy
Reply, react, or give this post one of your five daily Hi-Fives.
