Poetry Poet
@Poetry · 12 Nov 2026, 3:03 pm
ज़िन्दगी जीना सिखा रही थी (Life Was Teaching Me How to Live) कल एक झलक ज़िन्दगी को देखा, वो राहों पे मेरी गुनगुना रही थी। फिर ढूँढा उसे इधर उधर, वो आँख मिचौली कर मुस्कुरा रही थी। एक अरसे के बाद आया मुझे करार, वो सहला के मुझे सुला रही थी। हम दोनों क्यूँ खफ़ा हैं एक दूसरे से, मैं उसे और वो मुझे समझा रही थी। मैंने पूछ लिया- क्यों इतना दर्द दिया कमबख्त तूने, वो हँसी और बोली- मैं ज़िन्दगी हूँ पगले, तुझे जीना सिखा रही थी। Meaning: Even the painful and confusing moments of life are simply lessons, meant to teach us how to live fully. #poetry #poem #life
0200
Join the conversation on Fifefy
Reply, react, or give this post one of your five daily Hi-Fives.
