ऋshi🇮🇳
@Yoddha · 13 Nov 2026, 3:18 am

नहाय-खाय के पावन अवसर के साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो रही है। छठ हम बिहारियों के लिए महज एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी आस्था, परंपरा, संस्कृति और भावनाओं से जुड़ा एक अनमोल अहसास है। इसकी हर परंपरा में अपनापन और हर गीत में मिट्टी की खुशबू बसती है। नहाय-खाय की हार्दिक शुभकामनाएं। छठी मैया सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं। जय छठी मैया!🙏

1600

Join the conversation on Fifefy

Reply, react, or give this post one of your five daily Hi-Fives.

Replies

  • Laxmikant Sonawane
    @laxmikantsonawane · 13 Nov 2026, 3:54 am

    🚩🚩