ईरान युद्ध के शुरुआती दौर में भारत में तेल और गैस की काफी किल्लत हो गई थी। भविष्य में इस स्थिति से बचने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। ओडिशा में देश का सबसे बड़ा स्ट्रैटजिक पेट्रोलियम रिजर्व बनाया जा रहा है। इसमें 40 लाख टन कच्चा तेल स्टोर किया जा सकता है और इस पर 8,571 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सरकार इसके लिए प्राइवेट इन्वेस्टर्स की तलाश में है। यह फैसिलिटी चंडीखोल में बनाई जा रही है। इससे देश की मौजूदा स्ट्रैटजिक पेट्रोलियम स्टोरेज कैपेसिटी में 80 फीसदी का इजाफा होगा। टेंडर डॉक्युमेंट्स के मुताबिक सरकार 5,142 करोड़ रुपये का ग्रांट दे रही है और सबसे कम ग्रांट की बोली लगाने वाली कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा। सरकार साथ ही विशाखापत्तनम में अपने ऑपरेशनल स्ट्रैटजिक रिजर्व फैसिलिटी की आधी कैपेसिटी यानी 524,000 टन तीन साल के लिए लीज पर देने पर विचार कर रही है। इसे और चार साल के लिए बढ़ाने का विकल्प भी रहेगा। पश्चिम एशिया के तेल उत्पादक देश अपना कच्चा तेल दूसरे देशों में स्टोर करने का विकल्प तलाश रहे हैं ताकि भविष्य में तेल की सप्लाई बाधित न हो।
Join the conversation on Fifefy
Reply, react, or give this post one of your five daily Hi-Fives.
