Poetry Poet
@Poetry · 16 Aug 2026, 6:01 pm

तू अपनी खूबियाँ ढूँढ तू अपनी खूबियाँ ढूँढ, खामियाँ निकालने के लिए लोग हैं, अगर रखना ही है कदम, तो आगे रख, पीछे खींचने के लिए लोग हैं। सपने देखने ही हैं तो ऊँचे देख, नीचा दिखाने के लिए लोग हैं, अपने अंदर जुनून की चिंगारी भड़का, जलने के लिए लोग हैं। अगर बनानी है तो यादें बना, बातें बनाने के लिए लोग हैं, प्यार करना है तो खुद से कर, दुश्मनी निभाने के लिए लोग हैं। तू अपनी अलग पहचान बना, भीड़ में चलने के लिए लोग हैं, तू कुछ करके दिखा इस दुनिया को, बस तालियाँ बजाने के लिए लोग हैं। #poetry #poem #selfworth

0402

Join the conversation on Fifefy

Reply, react, or give this post one of your five daily Hi-Fives.