ऋshi🇮🇳
@Yoddha · 18 Nov 2026, 4:13 am

शक्ति की महिमा.. आदिगुरु शंकराचार्य एक बार शक्ति मत का खंडन करने के लिए कश्मीर गए थे। लेकिन कश्मीर में उनकी तबीयत खराब हो गई। उनके शरीर में कोई ताकत नहीं रह गई। जब वो एक पेड़ के पास लेटे हुए थे, तभी वहां से एक गोवालन सिर पर दही का बर्तन लेकर निकली। शंकराचार्य का पेट जल रहा था और वे बहुत प्यासे भी थे। उन्होंने गोवालन से दही मांगने के लिए उसको अपने पास आने का इशारा किया। गोवालन ने थोड़ी दूर से ही कहा "आप यहाँ दही लेने आओ" शंकराचार्य ने धीरे से कहा, “मुझमें इतनी दूर आने की भी शक्ति नहीं है। मैं कैसे तुम्हारे पास आऊं ? हंसते हुए गोवालन ने कहा, 'शक्ति के बिना कोई एक कदम भी नहीं चल सकता और आप शक्ति का खंडन करने निकले हैं ? इतना सुनते ही शंकराचार्य की आंखें खुल गईं। वह समझ गए कि भगवती स्वयं ही इस गोवालन के रूप में आयी हैं। उनके मन में जो शिव और शक्ति के बीच का अंतर था वो मिट गया और उन्होंने शक्ति के सामने समर्पण कर दिया और उनके मुंह से शब्द निकले "गतिस्त्वं गतिस्त्वं त्वमेका भवानी" समर्पण का यह स्तवन "भवानी अष्टकम" के नाम से प्रसिद्ध है, जो अद्भुत है। शिव स्थिर शक्ति हैं और भवानी उनमें गतिशील शक्ति हैं.... दोनों एक दूसरे के स्वरूप है अलग-अलग नहीं हैं... एक दूध है तो दूसरा उसकी सफेदी, एक सूर्य है तो दूसरा उसकी किरणे, एक चंद्रमा है तो दूसरा उसका प्रकाश, एक फूल है तो दूसरा उसका सुगंध। शंकराचार्य के नेत्रों पर जो अज्ञान का आखिरी पर्दा था उसे भगवती ने ही हटाया था इसी लिए शंकराचार्य ने कहा "माँ, मैं कुछ नहीं जानता"।

0722

Join the conversation on Fifefy

Reply, react, or give this post one of your five daily Hi-Fives.