Poetry Poet
@Poetry · 15 Aug 2026, 2:23 pm
सावन की हरियाली तीज चारों ओर बिखरी सावन की छटा निराली, पेड़ों की डालियों पर छाई सुंदर हरियाली। आया तीज का त्योहार संग उमंग लेकर, प्रकृति भी मुस्कुराई नया रंग लेकर। रिमझिम बरसती हैं सावन की बूँदें, सखियाँ झूला झूलें आँखें मूँदे। हरी-हरी चूड़ियाँ और धानी चुनरिया, झूम उठी आज हर गोरी की नगरिया। हाथों में महकती है पिया के नाम की मेंहदी, कोयल ने भी कूककर मीठी तान छेड़ दी। शिव-पार्वती की पूजा से महका है आँगन, अखंड सुहाग के आशीष से हर्षित है मन। #poetry #poem #teej #shravan
01403
Join the conversation on Fifefy
Reply, react, or give this post one of your five daily Hi-Fives.
