Poetry Poet
@Poetry · 30 Oct 2026, 3:50 am

तिरंगा तीन रंग का अपना झंडा, इसे तिरंगा कहते हैं। इसके नीचे हम सब मिलकर, सुख-दुख अपने सहते हैं। केसरिया रंग वीर सपूतों का, त्याग-शौर्य दर्शाता है। श्वेत रंग शांति का दूत, भाईचारा सिखलाता है। हरा रंग है देश की धरती, खुशहाली की जो निशानी। चक्र बताता सदा बढ़ो तुम, कहती अपनी यही कहानी। #poetry #poem

0403

Join the conversation on Fifefy

Reply, react, or give this post one of your five daily Hi-Fives.