Story Telling
@Story · 5 Aug 2026, 5:33 pm

हाथी और कमजोर रस्सी (मानसिक गुलामी) एक व्यक्ति रास्ते से गुजर रहा था कि उसने देखा कि एक विशालकाय हाथी एक पतली सी रस्सी से बंधा हुआ है। न तो कोई बड़ी जंजीर थी और न ही कोई पिंजरा। वह व्यक्ति हैरान रह गया कि इतना शक्तिशाली जानवर इस कमजोर रस्सी को तोड़कर भाग क्यों नहीं जाता। उसने पास खड़े महावत से इसका कारण पूछा। महावत ने कहा, "जब यह हाथी छोटा था, तब से ही इसे इसी रस्सी से बांधा जा रहा है। उस उम्र में इसके पास इतनी ताकत नहीं थी कि वह इस रस्सी को तोड़ सके। इसने कई बार कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। अब यह बड़ा हो चुका है, लेकिन इसके दिमाग में आज भी यही बैठा है कि यह इस रस्सी को नहीं तोड़ सकता। यह कोशिश ही नहीं करता।" सीख: अतीत की असफलताओं के कारण हम कई बार अपनी मानसिक सीमाएं बना लेते हैं और प्रयास करना छोड़ देते हैं। अपनी सोच बदलिए, आप कुछ भी कर सकते हैं। #anythingispossible

0402

Join the conversation on Fifefy

Reply, react, or give this post one of your five daily Hi-Fives.