Tripti
@Tripti · 11 Nov 2026, 6:04 pm
मान लीजिए कि आपके पास एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मापने वाला कांटा (Weighing Scale) है। अब आपको उसी कांटे का वजन मापना है, लेकिन इसके लिए आप किसी दूसरे कांटे या वजन मापने वाली मशीन का इस्तेमाल नहीं कर सकते। एक और शर्त है कि आपका इलेक्ट्रॉनिक कांटा बंद नहीं होगा, बल्कि लगातार चालू (ON) रहेगा। साथ ही, मान लीजिए कि यह कांटा बैटरी से चलता है और इसका पावर स्रोत भी बैटरी ही है। तो सवाल यह है कि बिना किसी दूसरे कांटे का इस्तेमाल किए, आप उस इलेक्ट्रॉनिक कांटे का वास्तविक वजन कैसे मापेंगे ?
0400
Join the conversation on Fifefy
Reply, react, or give this post one of your five daily Hi-Fives.
