artofwaiting
@theartofwaiting · 19 Nov 2026, 2:18 pm

एक दिन ऐसा भी आएगा जब मैं किसी से कोई शिकायत नहीं करूँगा, किसी से कुछ उम्मीद नहीं रखूँगा और न ही किसी को अपनी तकलीफ़ बताऊँगा। बस चुपचाप सबकी ज़िंदगी से दूर हो जाऊँगा। शायद तब लोगों को मेरी कमी महसूस हो, शायद तब कोई मेरी पुरानी बातें पढ़कर रोए, शायद तब किसी को एहसास हो कि एक इंसान था जो बिना किसी स्वार्थ के सबका भला चाहता था। मैंने हमेशा रिश्तों को बचाने की कोशिश की, चाहे उसमें खुद को कितनी ही बार क्यों न खोना पड़ा। हर किसी की खुशी में अपनी खुशी ढूँढ़ी, हर किसी के दर्द को अपना समझा। लेकिन जब खुद के टूटने की बारी आई, तो अपना कहने वाला भी कोई नहीं मिला। बस एक अफसोस रहेगा... मैंने लोगों को खोने के डर से खुद को इतना बदल लिया कि एक दिन खुद ही अपने लिए अजनबी बन गया। 💔

0210

Join the conversation on Fifefy

Reply, react, or give this post one of your five daily Hi-Fives.