ऋshi🇮🇳
@Yoddha · 19 Nov 2026, 12:20 pm

नमस्ते शारदे देवि काश्मीरपुरवासिनि । त्वामहं प्रार्थये नित्यं विद्यादानं च देहि मे ॥ “हे कश्मीर नगरी में निवास करने वाली देवी शारदा! मैं आपको नमस्कार करता हूं. मैं आपसे हर रोज प्रार्थना करता हूं कि आप मुझे विद्या और ज्ञान का दान दीजिए.”  इस श्लोक की स्तुति आदि शंकराचार्य ने अपनी भारत भ्रमण की यात्रा के दौरान शारदा पीठ (माता सरस्वती के मंदिर) में मां शारदा के लिए की थी. यह श्लोक केवल कश्मीर के भूगोल का परिचय नहीं देता, बल्कि अपने अंदर समेटे हुए गहरे एक खंडित इतिहास की बानगी भी पेश करता है; वह भूमि जिसे पवित्र होने के साथ-साथ विद्या की भूमि भी है. कश्मीर पर लिखे गए विमर्श का अधिकांश हिस्सा दो धड़ों का निर्माण करता है: एक तरफ कश्मीर को भूभाग, सुरक्षा और कूटनीति के विचारों की अधिकता को प्राथमिकता देता है वही दूसरा खेमा कश्मीरी पंडितों के विस्थापन को एक मानवीय त्रासदी की तरह प्रस्तुत करता है. दोनों के अपने-अपने तर्क है, लेकिन एक व्यापक प्रश्न पीछे छूट जाता है जो उत्तर ढूंढता है कि एक समुदाय जब विस्थापित होता है तो उसके साथ क्या-क्या चला जाता है?

0500

Join the conversation on Fifefy

Reply, react, or give this post one of your five daily Hi-Fives.